मुख्य बिंदु-
• मार्च-पास्ट के साथ स्पोर्ट्स डे का भव्य आगाज
• प्री-नर्सरी से कक्षा 3 तक बच्चों ने लिया उत्साहपूर्ण हिस्सा
• फ्रॉग रेस, बुक बैलेंसिंग से लेकर हर्डल रेस तक कई प्रतियोगिताएं
• मुख्य अतिथि औरंगज़ेब खान ने मेडल-सर्टिफिकेट देकर किया सम्मान
• प्रधानाध्यापिका ने बच्चों की प्रतिभा और अनुशासन की सराहना की
रेड सी इंटरनेशनल स्कूल कांटाटोली ब्रांच में एनुअल स्पोर्ट्स डे का रंगारंग आयोजन
रांची के रमज़ान कॉलोनी स्थित रेड सी इंटरनेशनल स्कूल के कांटाटोली ब्रांच में मंगलवार को एनुअल स्पोर्ट्स डे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्रों द्वारा आकर्षक मार्च-पास्ट के साथ हुई। इंटर-हाउस प्रतियोगिता के रूप में आयोजित इस परेड में चारों हाउस के बच्चों ने अनुशासित अंदाज़ में हिस्सा लिया। छोटे बच्चों का ऊर्जा से भरपूर मार्च-पास्ट कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।

सभी वर्गों के बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी
प्री-नर्सरी, नर्सरी, प्रेप, कक्षा 1, 2 और 3 के छात्रों ने विभिन्न आउटडोर गेम्स में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिक्षकों ने छात्रों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में प्रेरित किया तथा खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा के मूल्य समझाए।
दिवस भर चले आयोजन में मेढक रेस, बॉल बैलेंसिंग, बलून बैलेंसिंग, बुक बैलेंसिंग, थ्री लेग्ड रेस, हर्डल रेस और प्लेट रेस जैसी कई प्रतियोगिताओं में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम
प्ले क्लास – फ्रॉग रेस
प्रथम: तहसीन अदिल
द्वितीय: अदयान अफ़रोज़
तृतीय: जैन अली
प्री-नर्सरी – बॉल बैलेंसिंग
प्रथम: ज़ैनब फ़ातिमा
द्वितीय: अनाया फ़ातिमा
तृतीय: जीशान आबिद
नर्सरी – बलून बैलेंसिंग
प्रथम: महिरा ख़ातून
द्वितीय: हुज़ैफा आलम
तृतीय: मोहम्मद हम्माद
प्रेप – बुक बैलेंसिंग
प्रथम: मो. अहान
द्वितीय: नौसीन परवीन
तृतीय: फ़ैज़ल सुरैशी

कक्षा 1 – थ्री लेग्ड रेस
प्रथम: नूमान अख्तर और दानिश कमर
द्वितीय: कनीज़ फ़ातिमा और फ़ैजान अहमद
तृतीय: नवाज खान और अक्शा फ़िरदौस
कक्षा 2 (बालक वर्ग) – हर्डल रेस
प्रथम: अरहान खान
द्वितीय: अहमद इमरान
तृतीय: मो. अवैस
कक्षा 3 – हर्डल रेस
प्रथम: मो. अर्श और मो. आसिफ
द्वितीय: अदनान सामी
तृतीय: मोहिउद्दीन अंसारी
प्लेट रेस
प्रथम: अलसाबा नाज़ (कक्षा 2)
द्वितीय: कनीज़ फ़ातिमा (कक्षा 2)
तृतीय: नसरीन परवीन (कक्षा 3)
मुख्य अतिथि औरंगज़ेब खान ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता और ‘विद्यार्थी एकेडमी’ के निदेशक औरंगज़ेब खान ने विजेता बच्चों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा—
“रमज़ान कॉलोनी शाखा का यह दूसरा स्पोर्ट्स डे देखकर बेहद खुशी हुई। यहां के बच्चे रांची के किसी भी बड़े स्कूल के बच्चों से कम नहीं हैं। खेल बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारता है और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”
उन्होंने अभिभावकों और छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रधानाध्यापिका ने बच्चों की मेहनत और खेल भावना की सराहना की
स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सोनी सितारा केरकेट्टा ने कहा—
“यह हमारा दूसरा एनुअल स्पोर्ट्स डे था और लगभग सभी छात्रों की भागीदारी ने इसे सफल बना दिया। बच्चों ने अनुशासन और ईमानदारी के साथ विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेकर सिद्ध किया कि खेल भी शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।”
उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अकैडमिक इंचार्ज कहकशां परवीन, एडमिनिस्ट्रेटिव हेड अली ज़ुबैरी सहित आयशा वसीम, सबा गुलनार, सरिता लकड़ा, सायमा फ़िरदौस, फ़िज़ा अनवर और अरफ़ा के योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक हुए शामिल
कार्यक्रम में अब्दुल कलाम प्रोजेक्ट डायरेक्टर, स्कूल सरपरस्त डॉ. निज़ामुद्दीन ज़ुबैरी, तनवीर अहमद, अदिल ज़ुबैरी, मरशा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। सभी ने बच्चों की प्रतिभा और उत्साह की सराहना की।
