क्रिसमस पर महिलाओं को तोहफा: रांची जिले की 3.93 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची मंईयां सम्मान राशि
रांची- क्रिसमस के पावन अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को विशेष सौगात दी है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत नवंबर माह की सम्मान राशि का भुगतान शुरू कर दिया गया है। इस क्रम में रांची जिले की कुल 3 लाख 93 हजार 84 महिलाओं के बैंक खातों में आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रति लाभुक 2500 रुपये की राशि भेजी गई है। कुल मिलाकर जिले में 98 करोड़ 27 लाख 10 हजार रुपये का भुगतान किया गया है।
कैबिनेट के पेसा फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, संशोधन को लेकर सख्त रुख
प्रखंड व शहरी क्षेत्रों में भुगतान की स्थिति (नवंबर)
अनगड़ा में 16,935, अरगोड़ा (शहरी) में 13,207, बड़गाईं (शहरी) में 9,702, बेड़ो में 20,761, बुंडू में 8,552, बुंडू नगर पंचायत में 3,574, बुढ़मू में 18,152, चान्हो में 19,851, हेहल (शहरी) में 15,537, ईटकी में 10,466, कांके में 31,781, कांके (शहरी) में 1,336, खलारी में 9,699, लापुंग में 11,473, मांडर में 23,308, नगड़ी में 18,084, नगड़ी (शहरी) में 8,184, नामकुम में 18,053, नामकुम (शहरी) में 9,151, ओरमांझी में 18,342, राहे में 9,691, रातू में 18,790, सिल्ली में 21,390, सोनाहातू में 13,269, तमाड़ में 18,758 और सदर (शहरी) क्षेत्र में 25,038 महिलाओं को राशि का लाभ मिला है।
महिलाओं को आर्थिक संबल
क्रिसमस का पर्व प्रेम, सेवा और खुशियां बांटने का संदेश देता है। इस शुभ अवसर पर मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को दी गई सम्मान राशि को सरकार ने स्नेहपूर्ण उपहार के रूप में बताया है। यह सहायता महिलाओं को न केवल आर्थिक मजबूती देती है, बल्कि उनके जीवन में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना को भी सुदृढ़ करती है।
