प्रमुख बिंदु
-
अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में ‘रंगृति’ पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
-
अगाथा क्रिस्टी को याद करते हुए क्विज़ प्रतियोगिता भी हुई आयोजित
-
कुलपति डॉ. अशोक के. श्रीवास्तव ने दी शुभकामनाएँ
-
पोस्टर प्रतियोगिता में आदित्य राज, भूमिका दत्ता और प्रीति कुमारी रहे विजेता
-
क्विज़ प्रतियोगिता में मानवी गुप्ता, अनन्या नायर और श्वेता ने जीते स्थान
——————————————————————————
रांची, 23 सितम्बर 2025- अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड ने अपनी शैक्षणिक और रचनात्मक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यूजीसी–एनईपी सारथी के अंतर्गत ‘रंगृति’ पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। इस अवसर पर अंग्रेज़ी विभाग, साहित्य समिति, एसडब्ल्यूडी और बुक रीडिंग क्लब ने संयुक्त रूप से मशहूर लेखिका अगाथा क्रिस्टी के जीवन और कृतियों पर आधारित क्विज़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया।

कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के माननीय फाउंडर प्रेसिडेंट एवं माननीय चांसलर के आशीर्वाद और कुलपति डॉ. अशोक के. श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ। कुलपति ने प्रतिभागियों और आयोजकों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
‘रंगृति’ पोस्टर प्रतियोगिता में बी.एससी. केमिस्ट्री के आदित्य राज ने प्रथम, बी.ए. (जे एंड एमसी) की भूमिका दत्ता ने द्वितीय और बी.टेक सीएसई की प्रीति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं, क्विज़ प्रतियोगिता में बीबीए की मानवी गुप्ता प्रथम, बी.कॉम की अनन्या नायर द्वितीय और बी.ए. इंग्लिश की श्वेता तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम ने छात्रों की रचनात्मकता, साहित्यिक ज्ञान और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित किया।
