SITA SOREN DUMKA JMM DSS

दुमका के दंगल में मां सीता सोरेन के साथ उतरी तीनों बेटियां.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर विधानसभा चुनाव

सोरेन परिवार की पुत्रवधू और दुमका लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी सीता सोरेन की तीनों बेटियां इन दोनों मां को चुनावी जीत दिलाने में जुटी हुई हैं। सीता सोरेन की बेटियां जय श्री सोरेन, राजश्री सोरेन और विजय श्री सोरेन मां के लिए दुमका लोकसभा क्षेत्र में घूम-घूम कर प्रचार प्रसार कर रही हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया में भी तीनों बेटियां बेहद सक्रिय हैं। लगातार सोरेन परिवार, चाचा हेमंत सोरेन, चाची कल्पना सोरेन के साथ ही छोटे चाचा बसंत सोरेन पर भी हमला बोल रही हैं। साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के क्रियाकलापों को लेकर पार्टी पर हमला कर रही हैं।

sita sorenjmm
dumka
jharkhand
मैदान में सीता सोरेन की बेटियां.

 

 

जय श्री सोरेन दुर्गा सोरेन सेना की चेयरपर्सन हैं जो एक सामाजिक संगठन है। हालांकि, इसका सरोकार भी राजनीति से है। झारखंड मुक्ति मोर्चा से अलग होने के बाद सीता सोरेन की तीनों ही बेटियों ने खुलकर पारिवारिक सदस्यों को लेकर लिखना शुरू कर दिया है। जयश्री और राजश्री अपने दोनों चाचा को लेकर हमलावर हैं। मां सीता सोरेन कल्पना सोरेन को लेकर बेहद मुखर हैं।

पिछले दिनों जय श्री सोरेन के चाचा बसंत सोरेन ने सीता सोरेन को लेकर कुछ बयान दिया। तो जय श्री सोरेन हमलावर हो गईं। ट्विटर पर उन्होंने लिखा कि, झूठ और धमकियों के सहारे आखिर कब तक राजनीति करेंगे चाचू बसंत सोरेन। यह सारी खबर बस एक भरम फैलाने के लिए की जा रही है। इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। दरअसल, बसंत सोरेन ने कहा था कि, सीता सोरेन पार्टी में वापस आना चाहती हैं।

sita soren
dumka
jharkhand

सीता सोरेन की बेटियों ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की जिसमें हेमंत सोरेन को झारखंड के संसाधनों के लूटने वाले के तौर पर दिखाया गया। ऐसी कई  पोस्ट हैं जो सीता सोरेन की बेटियों ने की है। बहरहाल, देखना दिलचस्प होगा की सीता सोरेन की तीनों बेटियों की ये मेहनत कितनी  रंग लाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *