आजसू पार्टी ने संगठन विस्तार को लेकर बनाई नई रणनीति।

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर विधानसभा चुनाव

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय संगठन विस्तार बैठक संपन्न

आजसू पार्टी का मैक्लुस्कीगंज, खलारी, रांची में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, डॉ. देवशरण भगत, डोमन सिंह मुंडा, हसन अंसारी, प्रवीण प्रभाकर, राजेंद्र मेहता, निर्मला भगत, पार्वती देवी, रणजीत गंजू, संजय महतो, ओम प्रकाश भारती, आशुतोष तिवारी, नागेश्वर महतो, संजय मेहता, दिलीप नाथ साहू, अंजू देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पांच जिलों के प्रतिनिधियों की भागीदारी

बैठक में रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और खूंटी जिले के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर 134 वार्डों के प्रतिनिधियों सहित पांचों जिलों के केंद्रीय, जिला, नगर, प्रखंड पदाधिकारी, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

बैठक के प्रमुख बिंदु एवं निर्णय

1. ग्राम संगठन का सशक्तिकरण

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई गई। प्रत्येक प्रखंड में सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया एवं नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई।

2. युवा संवाद कार्यक्रम

युवाओं को पार्टी से जोड़ने और उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान युवाओं को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व देने पर भी चर्चा हुई।

3. नगर इकाई चुनाव की तैयारी

बैठक में नगर इकाई के आगामी चुनावों को लेकर गहन चर्चा की गई। संगठनात्मक मजबूती के लिए योजनाओं एवं रणनीतियों को अंतिम रूप दिया गया।

4. सोशल मीडिया टीम को सशक्त बनाना

डिजिटल प्रचार को और प्रभावी बनाने के लिए सोशल मीडिया टीम के विस्तार एवं प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया गया, जिससे संगठन की गतिविधियों को अधिक व्यापक रूप से प्रचारित किया जा सके।

सुदेश महतो का कार्यकर्ताओं को संबोधन

बैठक के अंत में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने जिलों में संगठन विस्तार की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *