वित्त रहित शिक्षा

वित्त रहित शिक्षा संस्थाओं को 12% शेष अनुदान का जल्द भुगतान, 7 करोड़ रुपये स्वीकृत.

झारखंड/बिहार रोज़गार समाचार

वित्त रहित शिक्षा संस्थाओं को 12% शेष अनुदान का जल्द भुगतान होगा

रांची। वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा से संबंधित राज्य के सभी इंटरमीडिएट कॉलेज, उच्च विद्यालय, संस्कृत विद्यालय और मदरसा विद्यालय के प्राचार्य, प्रधानाचार्य, शिक्षक प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधितों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 का स्वीकृत अनुदान राशि का शेष 12% भुगतान अब जल्द ही वितरित किया जाएगा। यह राशि पहले माननीय मुख्यमंत्री के पास संचिका के रूप में भेजी गई थी। मुख्यमंत्री ने संचिका पर अनुमोदन दे दिया है।

अभी यह संचिका अवर सचिव, माध्यमिक शिक्षा के पास है और उस पर कार्रवाई चल रही है। विभाग 24 अक्टूबर 2025 को राशि खोलने की प्रक्रिया शुरू करेगा। विभाग द्वारा इस राशि के लिए 7 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मोर्चा रात-दिन इस राशि के तत्काल आवंटन के लिए सक्रिय है।

जैसे ही राशि का वितरण जिला स्तर पर भेजा जाएगा, संबंधित संस्थाओं को इसकी सूचना प्रदान कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *