ALAMGIR ALAM ED NEWS ED JHARKHAND

14 दिनों की पूछताछ के बाद मंत्री आलमगीर आलम भेजे गए होटवार जेल।

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर

टेंडर कमीशन घोटाला मामले में गिरफ्तार मंत्री आलमगीर आलम की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें होटवार जेल भेज दिया गया है। ईडी ने कुल 14 दिनों तक उनसे पूछताछ की। तीन बार उनकी रिमांड अवधि बढ़ाई गई। आज पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया तो जांच एजेंसी ने रिमांड की मांग नहीं की। लिहाजा, उन्हे होटवार जेल भेज दिया गया। आपको बता दें कि, होटवार जेल में ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 3 महीने से बंद हैं।

इस मामले में ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व सचिव आईएएस अधिकारी मनीष रंजन से 28 मई को पूछताछ हो चुकी है। उन्हें 3 जून को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इस बीच 29 मई को रांची के दो कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी ने फिर से दबिश डाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महत्वपूर्ण कागजातों को केंद्रीय जांच एजेंसी अपने साथ ले गई है।

आपको बता दें कि, 6 मई को केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजय लाल के नौकर जहांगीर आलम के घर रेड डाला था। इस दौरान 32 करोड रुपए से अधिक की राशि की बरामदगी हुई थी। बरामदगी के बाद संजीव लाल और जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया गया था। दो दिनों की पूछताछ के बाद विभागीय मंत्री आलमगीर आलम को भी अरेस्ट कर लिया गया। इस बीच विभाग के पूर्व सचिव मनीष रंजन से पूछताछ हो चुकी है। आने वाले दिनों में विभाग के और अधिकारियों को समन कर पूछताछ के लिए बुलाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *