जयराम महतो समेत तीन पर रांची की महिला ने दर्ज कराया मानहानि का केस.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर विधानसभा चुनाव

डुमरी विधायक जयराम महतो समेत तीन पर रांची की महिला ने दर्ज कराया मानहानि और धमकी का केस

रांची, 9 जुलाई 2025: राजधानी रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी की एक महिला ने डुमरी विधायक जयराम महतो, यूट्यूबर उत्तम कुमार महतो और बिट्टू सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए अरगोड़ा थाना में केस दर्ज कराया है।

महिला का आरोप है कि इन तीनों ने सोशल मीडिया और यूट्यूब के माध्यम से उन्हें अपमानित किया, अश्लील भाषा का प्रयोग किया और मानहानि पहुंचाई।

यूट्यूब वीडियो में गाली-गलौज और नाम लेकर अपमान

महिला का कहना है कि जेएलकेएम पार्टी से जुड़े यूट्यूब चैनल के माध्यम से उनका नाम लेकर अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। विशेष रूप से यूट्यूबर बिट्टू सिंह ने एक वीडियो बनाया जिसमें महिला को खुलेआम गालियां दी गईं।

महिला ने आगे बताया कि उत्तम कुमार महतो, जो कि रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र का निवासी है, विधायक जयराम महतो का करीबी सहयोगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह वीडियो जयराम महतो के निर्देश पर ही बनाया गया ताकि महिला को बदनाम किया जा सके।

विधायक पर पूर्व में भी दबाव डालने का आरोप

महिला ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा कि विधायक जयराम महतो पूर्व में भी केस वापस लेने का दबाव बना चुके हैं, और जब उन्होंने केस वापस नहीं लिया तो सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बदनाम किया गया।
“समाज में मुझे जलील किया जा रहा है, यह सब साजिश के तहत किया जा रहा है,” – महिला ने पुलिस को बताया।

पुलिस कर रही है जांच

अरगोड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले से झारखंड की राजनीति और सोशल मीडिया के गठजोड़ को लेकर नई बहस भी छिड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *