अवैध खनन मामले में हेमंत सोरेन पर एक और केस:झारखंड CM, प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू सहित 20 पर FIR, साक्ष्य सौंपे
साहिबगंज अवैध खनन मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन सहित सरकार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सीबीआई, ईडी की ओर से की जा रही अवैध खनन की जांच के बाद अब इसी मामले में एक और FIR दर्ज की गई है।
हाईकोर्ट के आदेश पर हुआ FIR
हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह FIR तीर्थनाथ आकाश व अनुरंजन अशोक की ओर से दर्ज कराई गई है। तीर्थनाथ आकाश पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं और जल, जंगल,जमीन एवं आदिवासी मुद्दों का उठाते रहे हैं। वहीं अनुरंजन अशोक पीआईएल कर्ता हैं। आदिवासी मुद्दों पर मुखर होकर अपनी बात रखते हैं। ऐसे कई मुद्दों को उन्होंने कोर्ट में उठाया है। केस दर्ज कराने वालों न केवल सूचनात्मक जानकारी दी है बल्कि वो सारे साक्ष्य भी देने का दावा किया है जो यह बतलाने के लिए काफी हैं कि साहेबगंज में अवैध खनन हो रहा है। वहीं उन्होंने गैर कानूनी तरीके से ट्रांसपोर्टिंग होने के भी साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं।
इनपर हुआ मामला दर्ज
सीएम हेमंत सोरेन, सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू, विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के अलावा डीसी रामनिवास यादव, तत्कालीन एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, डीएफओ मनीष तिवारी, एमओ विभूति कुमार, तत्कालीन एसडीपीओ प्रमोद मिश्रा, राजेंद्र दुबे, दाहू यादव, विष्णु यादव, पवितर यादव, आलोक रंजन, टिंकल भगत, बच्चू यादव, संजय कुमार यादव, भगवान भगत आदि के खिलाफ की गई है। उपलब्ध डॉक्यूमेंट के मुताबिक सीएम हेमंत सोरेन, अभिषेक प्रसाद पिंटू और पंकज के कहने पर सरकारी पदाधिकारियों ने अवैध खनन और उसका ट्रांसपोर्टेशन कराया है। तीर्थनाथ आकाश की ओर से 200 से अधिक पन्ने का दस्तावेज भी गया है।
