9 नवंबर 1947 : जनमत से हुआ जूनागढ़ रियासत का भारत में विलय

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर

मुख्य बिंदु

1947 में जनमत के आधार पर जूनागढ़ रियासत का भारत में विलय

2000 में उत्तराखंड भारत का 27वां राज्य बना

आज राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस और विश्व उर्दू दिवस मनाया जाता है

—————-

जूनागढ़ रियासत का भारत में विलय (1947)

भारत की स्वतंत्रता के बाद, 15 अगस्त 1947 को जूनागढ़ के नवाब मोहम्मद मोहब्बत खान ने पाकिस्तान के साथ विलय का निर्णय लिया। लेकिन यह निर्णय राज्य की 80% से अधिक हिंदू आबादी को मंजूर नहीं था। जनता ने भारत में शामिल होने की मांग की और “मुंबई में आरजी हुकूमत” यानी अस्थायी सरकार का गठन किया।

हालात बिगड़ते देख नवाब अपने परिवार के साथ कराची भाग गए। इसके बाद 8 नवंबर 1947 को नवाब ने भारत सरकार से प्रशासन संभालने का अनुरोध किया और 9 नवंबर 1947 को जूनागढ़ का प्रशासन औपचारिक रूप से भारत को सौंप दिया गया। यह घटना भारतीय एकता और लोकतांत्रिक जनमत की बड़ी जीत मानी जाती है।

आज के दिन इतिहास की अन्य प्रमुख घटनाएं

1236 – मुग़ल शासक रुकनुद्दीन फिरोज शाह की हत्या।

1580 – स्पेन की सेना ने आयरलैंड पर हमला किया।

1729 – ब्रिटेन, फ़्रांस और स्पेन ने सेवाइल की सन्धि पर हस्ताक्षर किए।

1794 – रूसी सेनाओं ने पोलैंड की राजधानी वारसा पर कब्जा किया।

1887 – अमेरिका को पर्ल हार्बर (हवाई) के अधिकार मिले।

1917 – जोसेफ स्टालिन बोल्शेविक रूस की सरकार में शामिल हुए।

1937 – जापानी सेना ने चीन के शंघाई शहर पर कब्जा किया।

1948 – जूनागढ़ रियासत का भारत में विलय औपचारिक रूप से हुआ।

1953 – कंबोडिया को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली।

1962 – अमेरिका ने नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया।

1985 – गैरी कास्पारोव सबसे युवा विश्व शतरंज चैम्पियन बने।

1989 – ब्रिटेन में मृत्यु-दंड की सजा पर रोक लगाई गई।

2000 – उत्तराखंड भारत गणराज्य के 27वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया।

2005 – फ़्रांस में आपातकाल घोषित किया गया।

2005 – जॉर्डन के तीन होटलों पर आत्मघाती हमले में 60 से अधिक लोगों की मौत।

2008 – जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा।

 

आज इनका हुआ था जन्म

1889 – इन्द्र विद्यावाचस्पति, प्रसिद्ध पत्रकार और भारतीयता के समर्थक।

1904 – पंचानन माहेश्वरी, सुप्रसिद्ध वनस्पति वैज्ञानिक।

1914 – हेडी लामार, अभिनेत्री और आविष्कारक।

1931 – लक्ष्मी मल्ल सिंघवी, कवि, लेखक और न्यायविद।

1936 – सुदामा पांडेय ‘धूमिल’, प्रसिद्ध हिन्दी कवि।

1980 – पायल रोहतगी, फ़िल्म अभिनेत्री।

 

आज इनका हुआ था निधन

1941 – गंगानाथ झा, संस्कृत के महान पंडित।

1953 – ग़ुलाम हैदर, प्रसिद्ध संगीतकार।

1960 – सुब्रतो मुखर्जी, भारतीय वायु सेना के पहले प्रमुख।

1962 – धोंडो केशव कर्वे, समाज सुधारक और उद्धारक।

1978 – के. पी. केशव मेनन, कांग्रेसी नेता और समाज सुधारक।

1980 – पूरन चन्द जोशी, स्वतंत्रता सेनानी।

2003 – पुष्पलता दास, गांधीवादी और समाजसेविका।

2005 – के. आर. नारायणन, भारत के पूर्व राष्ट्रपति।

2011 – हरगोविन्द खुराना, नोबेल विजेता जैव रसायनज्ञ।

2020 – फादर वालेस, गुजराती लेखक और पादरी।

 

महत्वपूर्ण दिवस

राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस (National Legal Services Day)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *