झारखंड: शिक्षक राजेश रॉय ग्रिधा नहीं रहे, वित्त रहित शिक्षक मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि.

झारखंड/बिहार

R.C. Mission High School, Danto के शिक्षक राजेश रॉय ग्रिधा का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

झारखंड राज्य वित्त रहित शिक्षक मोर्चा ने जताया दुख, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना


दंतो, झारखंड | 9 जुलाई 2025:
R.C. Mission High School, Danto के शिक्षक राजेश रॉय ग्रिधा का आज दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वह एक कर्मठ, अनुशासित और विद्यार्थियों के प्रति समर्पित शिक्षक के रूप में जाने जाते थे।

झारखंड राज्य वित्त रहित शिक्षक मोर्चा की ओर से गहरा शोक व्यक्त किया गया है। मोर्चा ने कहा कि राजेश रॉय का निधन शिक्षा क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी सेवाएं, निष्ठा और छात्रों के प्रति उनका मार्गदर्शन हमेशा याद किया जाएगा।

मोर्चा की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया है:

“हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल और सहनशक्ति दे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *