राज्यपाल गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पुत्र विवाह के आशीर्वाद समारोह में किया आमंत्रित
रांची, 28 अक्टूबर 2025 | मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड रांची में आज एक सौजन्य मुलाकात के दौरान माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने अपने पुत्र के विवाह उपरांत आयोजित “आशीर्वाद समारोह” में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्यपाल का आत्मीय स्वागत करते हुए आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार को उनके पुत्र के विवाह पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।
यह भेंट सौहार्दपूर्ण और आत्मीय वातावरण में संपन्न हुई।
