ED NEWS IAS MANISH RANJAN ED RAID ED JHARKHAND ALAMGIR ALAM

टेंडर कमिशन घोटाला मामले में IAS अधिकारी मनीष रंजन से पूछताछ।

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर

टेंडर कमीशन घोटाला मामले में आईएएस अधिकारी एवं ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व सचिव मनीष रंजन से ईडी ने पूछताछ शुरू कर दी है। यह पूछताछ दूसरी बार हो रही है। इससे पहले 28 मई को मनीष रंजन से पूछताछ हो चुकी है। इस मामले में विभागीय मंत्री आलमगीर आलम के साथ ही उनके आप्त सचिव संजीव लाल और उनके घरेलू नौकर जहांगीर आलम की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।

इस मामले में सबसे पहले 6 मई को ईडी ने संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान 32 करोड़ रुपए से अधिक की बरामदगी हुई थी। छापेमारी के दिन ही संजीव लाल और उनके नौकर को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद दो दिनों तक मंत्री आलमगीर आलम से पूछताछ हुई। पूछताछ के दूसरे दिन उन्हे भी अरेस्ट कर लिया गया। विभागीय मंत्री से ईडी ने 14 दिनों तक पूछताछ की। इसके बाद उन्हे कोर्ट ने होटवार जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *