पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड पर सियासत तेज, कांग्रेस ने जताया शोक

क्राइम झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर विधानसभा चुनाव

खूंटी में 52 पड़हा के पड़हा राजा सोमा मुंडा की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। गोली मारकर की गई इस हत्या की सूचना मिलने के बाद झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

शोक संतप्त परिवार से मिले कांग्रेस नेता

झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो एवं जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा गुड़जोरा पंचायत के चलांगी गांव स्थित पड़हा राजा सोमा मुंडा के आवास पहुंचे। नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।

जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए फिर होगा बड़ा आंदोलन: चम्पाई सोरेन

हत्या से आदिवासी समाज में आक्रोश

बताया गया कि बीते दिनों अज्ञात अपराधियों ने पड़हा राजा सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना से आदिवासी समाज में गहरा आक्रोश है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है, हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आदिवासी नेतृत्व भी सुरक्षित नहीं है।

त्वरित कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेताओं ने भी घटना की निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के परंपरागत नेतृत्व पर हमला बेहद गंभीर मामला है और सरकार को इसे सर्वोच्च प्राथमिकता पर लेते हुए न्याय सुनिश्चित करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *