India vs South Africa

30 नवंबर ODI- JSCA ने बंद रखा काउंटर, शहर में खुलेआम टिकट ब्लैक.

खेल झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर

रांची में भारत–दक्षिण अफ्रीका मैच: JSCA में आज टिकट काउंटर बंद, फिर भी भीड़; टिकटों की खुलेआम ब्लैक मार्केटिंग

रांची। 30 नवंबर को JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले एकदिवसीय मैच को लेकर तैयारियां तेज हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के रांची पहुंचने का सिलसिला जारी है, वहीं टिकट को लेकर शहर में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी हुई है।

JSCA ने नोटिस जारी कर स्पष्ट किया है कि आज स्टेडियम के टिकट काउंटर नहीं खुलेंगे। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग टिकट की उम्मीद में स्टेडियम पहुंच रहे हैं। अधिकारियों ने दर्शकों से अपील की है कि बिना आधिकारिक सूचना के भीड़ न लगाएं।

इस बीच, टिकटों की कालाबाजारी की खबरें भी तेजी से सामने आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार ₹1600 का टिकट ₹4000 में, ₹1900 का टिकट ₹4500 में और ₹2200 वाला टिकट ₹5500 तक बेचा जा रहा है। ब्लैक मार्केटिंग करने वाले लोग दिनदहाड़े टिकटों की ऊंची कीमत वसूलते दिख रहे हैं, लेकिन इन्हें रोकने के लिए मौके पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी दिखाई नहीं दे रहा है।

मैच के प्रति बढ़ती उत्सुकता के बीच फैंस को टिकट मिलने की उम्मीदें कम होती दिख रही हैं, जबकि सुरक्षा और व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *