शहीद दिवस: भारत माता के तीन सपूतों को नमन
23 मार्च भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐतिहासिक दिन है। आज ही के दिन 1931 में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को अंग्रेजों ने फांसी दे दी थी। उनकी शहादत को नमन करते हुए, भारत इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाता है। ये तीनों वीर सेनानी ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक हैं, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर आजादी की मशाल जलाए रखी।
आज के दिन हुई अन्य ऐतिहासिक घटनाएं
-
1956 – पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र देश बना।
-
1965 – नासा ने पहली बार दो अंतरिक्ष यात्रियों को जेमिनी-3 यान से अंतरिक्ष में भेजा।
-
1995 – रैनटो रूगीएरो विश्व व्यापार संगठन (WTO) के पहले महानिदेशक बने।
-
1996 – ताइवान में पहली बार प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ, जिसमें ली तेंग हुई विजयी हुए।
-
1999 – पराग्वे के उपराष्ट्रपति पुई मारिया अरगाना की हत्या।
-
2001 – रूसी अंतरिक्ष स्टेशन मीर को समुद्र में डुबो दिया गया।
-
2003 – क्रिकेट विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराया।
-
2008 – भारत ने अग्नि-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
-
2008 – नासा ने पृथ्वी से 7.5 अरब प्रकाश वर्ष दूर एक विशाल अंतरिक्ष विस्फोट का अवलोकन किया।
आज जन्मे प्रमुख व्यक्तित्व
-
1614 – जहांआरा बेगम, मुगल बादशाह शाहजहां की पुत्री।
-
1880 – स्वतंत्रता सेनानी बसंती देवी।
-
1910 – समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया।
-
1976 – अभिनेत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी।
-
1987 – अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत।
आज ही इनका हुआ था निधन
-
1965 – स्वतंत्रता सेनानी सुहासिनी गांगुली।
-
1992 – भारत के पांचवें लोकसभा अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ढिल्लों।
महत्वपूर्ण दिवस
-
शहीद दिवस – भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की पुण्यतिथि पर समर्पित।
-
विश्व मौसम विज्ञान दिवस – जलवायु परिवर्तन और मौसम विज्ञान के महत्व को दर्शाने के लिए मनाया जाता है।
