आज का इतिहास: 27 नवंबर का दिन क्यों है महत्वपूर्ण?
आज वर्तमान है, कल बीत चुका समय है और आने वाला कल भविष्य है। अतीत यानी इतिहास, हमारे ज्ञान को बढ़ाता है और हमें दिशा देता है। इतिहास वर्तमान को दृष्टि और भविष्य को मार्ग प्रदान करता है। इसी क्रम में आज हम आपको 27 नवंबर के दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाओं से रूबरू करा रहे हैं।
अल्फ्रेड नोबेल ने स्थापित किया नोबेल पुरस्कार
27 नवंबर 1895 को अल्फ्रेड नोबेल ने आज ही के दिन नोबेल पुरस्कार की स्थापना की थी। इसके अलावा 27 नवंबर 2008 को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों का वेतन तीन गुना बढ़ाने का फैसला मंजूर किया था।
आज के दिन इतिहास की अन्य प्रमुख घटनाएं
1001 – हिंदू शासक जयपाल को महमूद गजनी ने हराया।
1095 – पोप अर्बन द्वितीय ने पहले धर्मयुद्ध (क्रूसेड) का उपदेश दिया।
1795 – पहला बांग्ला नाटक मंचित हुआ।
1807 – पुर्तग़ाल के शाही परिवार ने नेपोलियन की सेना के डर से लिस्बन छोड़ा।
1815 – पोलैंड साम्राज्य ने संविधान अपनाया।
1912 – अल्बानिया ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
1932 – पोलैंड और सोवियत संघ ने अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1949 – जबलपुर में सुभद्रा कुमारी चौहान की मूर्ति का अनावरण।
1966 – उरुग्वे ने संविधान अपनाया।
1995 – वेनेजुएला की जौकेलीन एग्वीलेरा ‘मिस वर्ल्ड’ बनीं।
2000 – फ्लोरिडा में 537 वोटों से जॉर्ज बुश को जीत मिली।
2001 – हबल टेलीस्कोप ने ओसाइरस ग्रह पर हाइड्रोजन युक्त वायुमंडल खोजा।
2002 – बेलारूस के प्रधानमंत्री भारत आए।
2004 – अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के प्रमुख भारत पहुंचे।
2005 – दुनिया का पहला सफल आंशिक चेहरा प्रतिरोपण फ्रांस में हुआ।
2007 – परवेज मुशर्रफ ने सेना से विदाई ली।
2008 – यूपी छठा वेतन आयोग लागू करने वाला पहला राज्य बना।
2012 – यूरोजोन ने ग्रीस को 43.7 अरब यूरो का पैकेज दिया।
2013 – एनिमेशन फिल्म ‘फ्रोजन’ रिलीज हुई।
2014 – क्रिकेटर फिलिप ह्यूज का निधन।
2017 – उरई (UP) में गदहों को चार दिन जेल में रखने के बाद रिहा किया गया।
2019 – भारत के कार्टोसैट-3 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण।
आज जन्मे प्रमुख व्यक्ति
1881 – काशी प्रसाद जायसवाल, इतिहासकार
1888 – गणेश वासुदेव मावलंकर, देश के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष
1907 – हरिवंश राय बच्चन, कवि
1940 – ब्रूस ली, मार्शल आर्ट्स आइकन
1942 – मृदुला सिन्हा, BJP नेता व पूर्व राज्यपाल
1947 – इस्माइल उमर गुलेह, जिबूती के राष्ट्रपति
1950 – कुइन ओजा, राजनीतिज्ञ
1952 – बप्पी लाहिड़ी, संगीतकार
आज जिनका निधन हुआ
1976 – गजानन त्र्यंबक माडखोलकर, मराठी लेखक
1978 – लक्ष्मीबाई केलकर, समाज सुधारक
2002 – शिवमंगल सिंह ‘सुमन’, कवि
2008 – विश्वनाथ प्रताप सिंह, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री
2011 – सुल्तान खान, सारंगी वादक
2018 – मोहम्मद अजीज, गायक
2019 – एडमिरल सुशील कुमार, पूर्व नेवी चीफ
महत्वपूर्ण दिवस
राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) दिवस
