झारखंड में शैक्षणिक अनियमितताओं को लेकर युवा आजसू का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला, 17 मांगें रखीं
रांची – झारखंड की शिक्षा व्यवस्था, विशेषकर खुला विश्वविद्यालय (Open University) में जारी अनियमितताओं को लेकर युवा आजसू के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश संयोजक अजीत कुमार ने किया। इस दौरान राज्य की विश्वविद्यालयी शिक्षा में व्याप्त शैक्षणिक, प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया।

विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों और चुनाव पर तत्काल निर्णय की मांग
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से आग्रह किया कि रांची विश्वविद्यालय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति शीघ्र की जाए। साथ ही राज्य के चार विश्वविद्यालयों में प्रो-वाइस चांसलर (Pro-VC) की नियुक्ति अविलंब की मांग की गई।
इसके अलावा, सभी विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव शीघ्र कराने, छात्रों के लिए सामूहिक बीमा योजना लागू करने और कॉलेजों में बस सेवा शुरू करने का अनुरोध भी किया गया।
Ranchi- 86वें दिन धरने पर बैठे कर्मचारियों ने पकौड़ा बेच प्रदर्शन को दिया नया मोड़.
शिक्षक घटी संख्या और नाम परिवर्तन की मांग
युवा आजसू ने शिक्षकों की भारी कमी को छात्र संख्या के अनुपात में जल्द दूर करने की मांग की। साथ ही रांची विश्वविद्यालय का नाम बदलकर डॉ. रामदयाल मुंडा विश्वविद्यालय रखने और उसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने हेतु भारत सरकार को अनुशंसा भेजने की बात कही।
खुला विश्वविद्यालय में भारी अनियमितताओं का आरोप, जांच की मांग
प्रतिनिधिमंडल ने खुला विश्वविद्यालय से जुड़ी कई गंभीर अनियमितताओं को उजागर किया और उनके लिए जांच की मांग की:
-
₹2 करोड़ की लागत से डिजिटल स्टूडियो का निर्माण बिना टेंडर के किया जा रहा है।
-
किताबों की खरीद में करोड़ों रुपये की अनियमितता।
-
ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को GEM पोर्टल से टेंडर देना।
-
वर्षवार लेखा-जोखा सार्वजनिक न किया जाना।
-
अनगड़ा में जमीन होते हुए भी किराए की जगह स्टूडियो निर्माण – सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग।
-
ई-लाइब्रेरी का उपयोग न होना, सर्वर बंद।
-
एक ही दिन/समय में दो परीक्षाओं में एक ही उम्मीदवार का पास होना – चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी।
-
150 स्टडी सेंटर कैफे और दुकानों में चल रहे हैं – गुणवत्ता पर सवाल।
-
कुलपति के पूरे कार्यकाल की जांच की मांग।
छात्र हितों से जुड़े कई अन्य मुद्दे भी उठाए गए
प्रतिनिधिमंडल ने इन बिंदुओं के अलावा अन्य छात्रहित के मुद्दों पर भी महामहिम राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट किया।
इस मौके पर चेतन प्रकाश, उज्ज्वल महतो, दीपक महतो, आलिया सिंह, मनीष कुमार समेत युवा आजसू के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
