14 सितंबर : इतिहास में आज का दिन, हिंदी बनी भारत की राजभाषा
मुख्य बिंदु
-
1949 में संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा घोषित किया
-
1960 में ओपेक संगठन की स्थापना हुई
-
2000 में पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट को संबोधित किया
-
14 सितंबर को मनाया जाता है हिंदी दिवस
हिंदी बनी भारत की राजभाषा
आज का दिन भारत के इतिहास में बेहद खास है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने अनुच्छेद 343 के तहत यह ऐतिहासिक फैसला लिया कि भारत गणराज्य की राजभाषा हिंदी (देवनागरी लिपि में) होगी। यही कारण है कि हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।
इतिहास की अन्य प्रमुख घटनाएं
-
1770 – डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
-
1833 – विलियम वेंटिक भारत के पहले गवर्नर जनरल बने।
-
1901 – अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की हत्या।
-
1917 – रूस आधिकारिक तौर पर गणतंत्र घोषित हुआ।
-
1959 – सोवियत संघ का लूना-2 चंद्रमा पर पहुंचने वाला पहला मानव निर्मित यान बना।
-
1960 – पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन (OPEC) बना।
-
1999 – किरीबाती, नाउरू और टोंगा संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
-
2000 – माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज ME लांच किया।
-
2000 – प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट को संबोधित किया।
-
2003 – गुयाना-बिसाउ में सेना ने राष्ट्रपति कुंबा माला सरकार का तख्ता पलटा।
-
2007 – जापान ने पहला चंद्र उपग्रह H-2A प्रक्षेपित किया।
-
2008 – रूस में एअरोफ़्लोट विमान हादसे में 88 लोगों की मौत।
-
2009 – भारत ने श्रीलंका को हराकर कॉम्पैक कप जीता, लिएंडर पेस ने यूएस ओपन युगल खिताब जीता।
-
2013 – हिन्दी दिवस पर भारतकोश का हिंदी डोमेन उपलब्ध हुआ।
-
2016 – रियो पैरालंपिक में भारत के पदकों की संख्या बढ़कर चार हुई।
झारखंड चौकीदार भर्ती: 251 अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र.
आज जन्मे महान व्यक्ति
-
1910 – रसूना सैद, महिला स्वतंत्रता सेनानी
-
1914 – जी.पी. सिप्पी, फ़िल्म निर्देशक
-
1923 – राम जेठमलानी, वरिष्ठ वकील व राजनीतिज्ञ
-
1928 – बबरूभान यादव, नौसेना अधिकारी
-
1930 – राजकुमार कोहली, फिल्म निर्माता
-
1945 – तथागत राय, राजनीतिज्ञ व लेखक
-
1954 – श्रीकांत जिचकर, 42 यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्वान
-
1957 – गोपी कुमार पोदिला, भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक
-
1957 – अलार्मेल वल्ली, भरतनाट्यम की अग्रणी नृत्यांगना
-
1963 – रॉबिन सिंह, क्रिकेटर
-
1993 – साजन प्रकाश, ओलंपिक क्वालिफाई करने वाले पहले भारतीय तैराक
आज के दिन हुए निधन
-
1947 – चन्द्रकुंवर बर्त्वाल, हिंदी के कालिदास कहे जाने वाले कवि
-
1971 – ताराशंकर बंद्योपाध्याय, ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता लेखक
-
1985 – रामकृष्ण शिंदे, हिंदी फिल्मों के संगीतकार
-
1992 – चंद्रसिंह बिरकाली, राजस्थान के प्रकृति प्रेमी कवि
-
2008 – राल्फ रसेल, उर्दू भाषा व ग़ालिब के विद्वान
महत्वपूर्ण दिवस
-
हिंदी दिवस
