शब-ए-बारात की छुट्टी
झारखंड सरकार के कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी करके जानकारी दी है कि, शब_ए_बारात की छुट्टी 14 फरवरी यानी शुक्रवार के दिन रहेगी। इस बाबत सरकार के संयुक्त सचिव आसिफ हसन के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी की गई है।
शब-ए-बारात का महत्व
आपको बता दें कि, शब-ए-बारात इस्लाम धर्म में एक महत्वपूर्ण रात मानी जाती है, जिसे इस्लामी कैलेंडर के अनुसार शाबान महीने की 14वीं रात को मनाया जाता है। इसे “रात भर इबादत करने” और “गुनाहों की माफी मांगने” की रात कहा जाता है। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में इबादत करते हैं, कुरान की तिलावत करते हैं और अपने पूर्वजों के लिए दुआएं करते हैं। कई लोग इस रात को कब्रिस्तानों में जाकर अपने प्रियजनों की कब्रों पर फातेहा भी पढ़ते हैं।