झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर विधानसभा चुनाव

झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश ने ली शपथ

झारखंड के राजभवन परिसर स्थित बिरसा मंडप में आज एक समारोह के दौरान महेश शरदचंद्र सोनक ने झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उन्हें संतोष कुमार गंगवार ने शपथ दिलाई।

इस अवसर पर CM हेमन्त सोरेन भी उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नव-नियुक्त मुख्य न्यायाधीश को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समारोह में संजय सेठ, मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, न्यायालय के पदाधिकारी तथा वरिष्ठ अधिवक्ता समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
यह कार्यक्रम लोक भवन, रांची में आयोजित किया गया, जहां न्यायिक और प्रशासनिक जगत की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *