CHATRA BJP JHARKHAND BJP NEWS KALICHARAN SINGH LOKSABHA ELECTION

इंडिया गठबंधन के लोग जेल या फिर बेल पर हैं- बाबूलाल मरांडी

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

झारखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। चाहे NDA गठबंधन हो या फिर INDIA के घटक दल हों। पूरी ताकत के साथ चुनावी नैया पार लगाने में जुटे हैं। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चतरा के एनडीए प्रत्याशी कालीचरण सिंह के नामांकन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। जनसभा में अबकी बार 400 बार और फिर एक बार मोदी सरकार के नारे भी लगे। जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार चतरा की जनता को रिकॉर्ड बनाना है। पिछले लोकसभा में जितना वोट एनडीए प्रत्याशी को मिला था, उससे अधिक वोट से इस बार एनडीए प्रत्याशी को विजय बनाना है।

CHATRAJHARKHAND NEWS MONITOR LOKSABHA ELECTION
बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड भाजपा.

बाबूलाल ने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि, हमें देश को विकसित भारत बनाना है। समृद्ध भारत बनाना है। यह तब पूरा होगा, जब फिर से प्रधानमंत्री 2024 में भारी बहुमत से जीतेंगे। प्रधानमंत्री मोदी देश के लिए काम कर रहे हैं। गांव के लिए काम कर रहे हैं। गरीबों के लिए काम कर रहे हैं। मजदूरों और गरीबों के लिए काम कर रहे हैं। किसानों के लिए काम कर रहे हैं। गरीबों को प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, घर में खाना बनाने के लिए गैस कनेक्शन दिया। कोई गरीब भूखा नहीं सोए, इसके लिए भी हर महीने मुफ्त राशन दे रहे हैं। जो व्यक्ति बीमार हो जाए उसका इलाज भी अच्छे अस्पतालों में हो, उसके लिए भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 लाख रुपए का बीमा कराया है।

उन्होंने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों की चिंता करते हैं। किसानों की चिंता करते हैं। मजदूरों की चिंता करते हैं। गांव की चिंता करते हैं। हमें फिर से ऐसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीताना है। इंडी गठबंधन के लोग अपने लिए राजनीति करते हैं। परिवार के लिए राजनीति करते हैं। पैसे के लिए राजनीति करते हैं। इसलिए इसमें से कई लोग कोई जेल में है। कोई बेल पर है। कोई सजायाफ्ता है। ये लोग भारत के भाग्य विधाता बनने के लिए घूम रहे हैं। इसलिए आज इंडी गठबंधन वाले दुष्प्रचार करते हैं। इस चुनाव में आप अपना वोट, परिवार का वोट, हित कुटुम्ब का भी वोट एनडीए प्रत्याशी को दें। दूसरों को भी एनडीए को वोट देने के लिए प्रेरित करें। आंधी हो या तूफान हो। चाहे कितना भी धूप क्यों ना हो, लेकिन हम सब लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट देने से नहीं चुकें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *