loksabha election eci rahul gandhi jharkhand

दूसरे चरण का मतदान जारी। दांव पर राहुल गांधी की किस्मत।

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज 26 अप्रैल को वोट डाले जा रहे हैं। इसमें 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान है। राज्यों की बात करें तो केरल, कर्नाटक के साथ ही राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मणिपुर, त्रिपुरा और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की एक-एक सीट भी इस चरण में शामिल है।

महत्वपूर्ण शहरों की बात करें तो इसमें वायनाड से राहुल गांधी. राजस्थान के कोटा लोकसभा सीट से स्पीकर ओम बिरला, मेरठ से अरुण गोविल, बिहार के पूर्णिया से पप्पू यादव का नाम लिया जा सकता है। सुबह 7:00 से ही वोटिंग की प्रक्रिया जारी है।

सीटों की बात करें तो इसमें बिहार की 40 में से 5 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। असम की 14 में से 5 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसी तरह छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से तीन सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। जम्मू कश्मीर की पांच सीटों में से एक सीट पर मतदान हो रहा है। इसी तरह कर्नाटक के 28 में से 14, केरल की सभी 20 सीटें, मध्य प्रदेश की 29 में से 7 सीटें, महाराष्ट्र की 48 में से 8 सीट, बाहरी मणिपुर सीट, राजस्थान की 25 में से 13 सीट, त्रिपुरा की दो में से एक सीट शामिल है। झारखंड में चौथे चरण से लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *