1 November History

1 नवंबर का इतिहास: राज्यों के पुनर्गठन से लेकर नए भारत के गठन तक का सफर.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर

आज का इतिहास: 1 नवंबर – राज्यों के पुनर्गठन का ऐतिहासिक दिन, जब भारत का नक्शा बदला था

रांची | आज वर्तमान है, कल गुजरा हुआ समय है और दूसरा कल आने वाला समय। गुजरा हुआ अतीत यानी इतिहास हमारे ज्ञान का दर्पण है। इतिहास वर्तमान को दृष्टि देता है और भविष्य को दिशा। इसी कड़ी में आज, 1 नवंबर भारत के इतिहास में विशेष महत्व रखता है।

भाषाई आधार पर राज्यों के पुनर्गठन की शुरुआत (1956)

आज ही के दिन 1956 में भारत में भाषाई आधार पर राज्यों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसी दिन आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्यों का गठन हुआ था। साथ ही, दिल्ली को केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा भी मिला।

आकलन पास शिक्षक बोले — “वादे पूरे करो, वरना सड़क पर उतरेगा पूरा शिक्षक वर्ग”

वाजपेयी सरकार ने बदला भारत का नक्शा (2000)

44 साल बाद, वर्ष 2000 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया। इस बार देश में तीन नए राज्यों का गठन हुआ —

  • छत्तीसगढ़ (मध्य प्रदेश से अलग)

  • उत्तराखंड (तब उत्तरांचल, उत्तर प्रदेश से अलग)

  • झारखंड (बिहार से अलग)

यह ऐतिहासिक फैसला भी 1 नवंबर 2000 से ही लागू हुआ।


आज के दिन इतिहास की प्रमुख घटनाएं

  • 1755 – पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत।

  • 1765 – ब्रिटेन के उपनिवेशों में स्टैम्प एक्ट लागू हुआ।

  • 1800 – जॉन एडम्स व्हाइट हाउस में रहने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने।

  • 1858 – भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटिश राज के अधीन गया।

  • 1881 – कोलकाता में स्यालदाह से अर्मेनिया घाट तक ट्राम सेवा शुरू।

  • 1913 – तारकनाथ दास ने सैन फ्रांसिस्को में गदर आंदोलन की शुरुआत की।

  • 1922 – ओटोमन साम्राज्य का अंत।

  • 1950 – भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में तैयार हुआ।

  • 1956 – आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश राज्यों का गठन।

  • 1966 – हरियाणा राज्य की स्थापना और चंडीगढ़ को केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा।

  • 1973 – मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।

  • 2000 – छत्तीसगढ़ राज्य का गठन और अजीत जोगी बने पहले मुख्यमंत्री।

  • 2010 – चीन ने दस साल बाद जनगणना की घोषणा की।


आज जन्मे प्रसिद्ध व्यक्तित्व

  • 1924 – रामकिंकर उपाध्याय, प्रसिद्ध कथावाचक व साहित्यकार

  • 1930 – अब्दुल क़ावी देसनावी, प्रसिद्ध उर्दू लेखक

  • 1936 – आदर्श सेन आनंद, भारत के 29वें मुख्य न्यायाधीश

  • 1940 – रमेश चंद्र लहोटी, भारत के 35वें मुख्य न्यायाधीश

  • 1942 – प्रभा खेतान, प्रसिद्ध उपन्यासकार व समाजसेविका

  • 1946 – अनिल बैजल, दिल्ली के उपराज्यपाल

  • 1948 – संतोष गंगवार, केंद्रीय मंत्री

  • 1973 – ऐश्वर्या राय, अभिनेत्री व पूर्व मिस वर्ल्ड


आज के दिन हुए निधन

  • 1980 – दामोदर मेनन, स्वतंत्रता सेनानी


आज के विशेष दिवस

  • आंध्र प्रदेश स्थापना दिवस

  • केरल दिवस

  • कर्नाटक दिवस

  • मध्य प्रदेश दिवस

  • हरियाणा दिवस

  • पंजाब दिवस

  • पांडिचेरी विलय दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *