धनबाद में पश्चिम बंगाल पुलिस परीक्षा फर्जीवाड़ा रैकेट का भंडाफोड़, 22 लोग हिरासत में—मोबाइल, एडमिट कार्ड, ब्लूटूथ बरामद
रांची- महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखंड, रांची के निर्देश पर जिले में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में 29 नवंबर को धनबाद जिले के तिसरा थाना के पास एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोका गया। वाहन की जांच और पूछताछ के दौरान पुलिस को 30 नवंबर 2025 को होने वाली पश्चिम बंगाल आरक्षी (कांसटेबल) परीक्षा में फर्जीवाड़े से जुड़े एक संगठित रैकेट की जानकारी मिली।
सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने झरिया थाना क्षेत्र स्थित बंधन लॉज में छापेमारी की। यहां से कुल 22 लोगों को हिरासत में लिया गया। जांच में सामने आया कि यह गिरोह यहां आकर परीक्षा से जुड़े प्रश्न संभावित परीक्षार्थियों को पढ़वा रहा था।
कौन-कौन पकड़े गए?
-
14 परीक्षार्थी — सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले
-
01 रैकेट से जुड़ा सदस्य — पश्चिम बंगाल निवासी
-
01 ड्राइवर — रैकेट से जुड़ा, धनसार निवासी
-
05 टेंट हाउस कर्मी — स्थानीय
-
01 होटल संचालक — स्थानीय
क्या-क्या बरामद हुआ?
छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री जब्त की:
-
272 एडमिट कार्ड
-
70 मोबाइल फोन
-
पहचान पत्र, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक
-
ब्लूटूथ डिवाइस
-
करीब 40 कलाई घड़ियां
-
स्टेशनरी, नोटबुक
-
10 सोने जैसे पदार्थ के चेन
-
मोबाइल चार्जर, कार्टून कलम
-
अन्य अहम दस्तावेज और सामान
पुलिस ने बताया कि बरामद सामग्री से स्पष्ट होता है कि गिरोह बड़े स्तर पर परीक्षा फर्जीवाड़ा कराने की तैयारी में था।
पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई
पूरे मामले में वांछित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरोह के नेटवर्क और जिम्मेदार व्यक्तियों का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि यह छापेमारी एक बड़े इंटर-स्टेट रैकेट का खुलासा कर सकती है।
