आज का इतिहास: 09 मार्च
आज वर्तमान है, कल गुजरा हुआ समय
आज वर्तमान है, कल गुजरा हुआ समय है और दूसरा कल आने वाला समय। गुजरा हुआ अतीत या इतिहास है। आने वाला भविष्य है। अतीत या इतिहास ज्ञानवर्धन (Knowledge Enhancement) का एक साधन है। इतिहास वर्तमान को दृष्टि (Vision) देता है और भविष्य को दिशा (Direction)। अतः हम संक्षेप में आज के दिन का इतिहास में महत्व से आपको रूबरू करा रहे हैं।
34 साल की उम्र में हो गया निधन
क्या आप जानते हैं कि आज ही के दिन यानी 09 मार्च 1934 को जन्मे सोवियत संघ के अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन 12 अप्रैल 1961 को अंतरिक्ष जाने वाले पहले मानव बने थे। उन्होंने Vostok 1 नामक अंतरिक्ष यान में अपनी यात्रा की थी। यह अंतरिक्ष की लड़ाई में अमेरिका पर सोवियत संघ की जीत थी। इस कामयाबी के बाद गागरिन अंतरराष्ट्रीय हीरो बन चुके थे। उन्हें कई तरह के पदक और खिताबों से सम्मानित किया गया था। उनमें से एक था हीरो ऑफ़ द सोवियत यूनियन। यूरी गागरिन पदक उनके सम्मान में प्रदान किया जाता है। 27 मार्च 1968 को मिग 15 नामक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 34 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
आज के दिन इतिहास की अन्य प्रमुख घटनाएं
- 1822 – चार्ल्स एग ग्राहम ने पहली बार नकली दांतों का पेटेंट कराया था।
- 1916 – जर्मनी ने पुर्तगाल के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
- 1948 – एयर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना।
- 1959 – दुनियाभर में बच्चियों की पसंदीदा बार्बी डॉल को न्यूयॉर्क में अमेरिकन टॉय फेयर में पहली बार पेश किया गया।
- 1986 – सेटेलाइट आधारित पहला टेलीफोन संपर्क नेटवर्क औपचारिक रूप से शुरू किया गया।
- 1999 – ब्रिटिश उद्योगपति स्वराज पाल को सेंट्रल बर्मिंघम विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई।
- 2003 – पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अलवर्टो फूजीमोरी के ख़िलाफ़ इंटरपोल ने गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया।
- 2004 – पाकिस्तान ने 2000 किमी की मारक क्षमता वाले सतह तक मार करने वाले ‘शाहीन-2’ (हत्फ-6) प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
- 2005 – थाक्सिन शिनवात्रा दूसरे कार्यकाल के लिए थाइलैंड के प्रधानमंत्री चुने गए।
- 2018 – बिप्लब कुमार देब ने भारतीय राज्य त्रिपुरा के दसवें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।
- 2020 – भारत में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 43 पहुंची। दुनियाभर में हाहाकार। विश्व भर में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 110,000 से ज्यादा।
आज ही इनका हुआ था जन्म
- 1915 – डॉ. नगेंद्र – भारत के प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।
- 1930 – सोली जहांगीर सोराबजी – प्रख्यात भारतीय विधिवेत्ता और भारत के पूर्व महान्यायवादी।
- 1931 – कर्ण सिंह – भारतीय राजनेता और लेखक।
- 1934 – यूरी गागरीन – भूतपूर्व सोवियत संघ के विमान चालक और अंतरिक्ष यात्री।
- 1938 – हरिकृष्ण देवसरे – प्रसिद्ध बाल साहित्यकार एवं संपादक।
- 1951 – उस्ताद ज़ाकिर हुसैन – मशहूर तबला वादक।
- 1956 – शशि थरूर – कांग्रेस सांसद व लेखक।
- 1985 – पार्थिव पटेल – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
- 1996 – दरशील सफ़ारी – भारतीय बाल कलाकार।
आज ही इनका हुआ था निधन
- 2023 – सतीश कौशिक – मशहूर अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, कॉमेडियन और पटकथा लेखक।
- 1941 – जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन – प्रसिद्ध इतिहासकार, अंग्रेज़ी साहित्यकार तथा अन्वेषक।
- 1968 – हरिशंकर शर्मा – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक, व्यंग्यकार और पत्रकार।
- 1971 – के. आसिफ़ – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
- 1994 – देविका रानी – भारतीय अभिनेत्री।
- 2012 – जॉय मुखर्जी – हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक।
महत्वपूर्ण दिवस
- नेशनल बार्बी डे – एक प्रतिष्ठित खिलौने का जश्न मनाया जाता है। इसका प्रीमियर 1959 में इसी दिन हुआ था। बार्बी ने न्यूयॉर्क में अमेरिकन इंटरनेशनल टॉय फेयर में अपनी शुरुआत की थी।