01 दिसंबर: आज का दिन इतिहास में क्यों खास है? जानिए महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म और निधन
आज वर्तमान है, कल गुजरा हुआ समय और आने वाला कल भविष्य। अतीत यानी इतिहास मानव समाज के लिए ज्ञानवर्धन का महत्वपूर्ण साधन रहा है। इतिहास हमें वर्तमान के लिए दृष्टि और भविष्य के लिए दिशा प्रदान करता है। इसी क्रम में हम आपको 01 दिसंबर के दिन इतिहास में घटी प्रमुख घटनाओं से रूबरू करा रहे हैं।
नागालैंड का गठन और विमान दुर्घटना में 92 लोगों की मौत
क्या आप जानते हैं कि 01 दिसंबर 1963 को नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना था? इसी दिन 1974 में अमेरिका के वर्जीनिया के अपरविले में बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 92 यात्रियों की मौत हो गई थी। यह हादसा उस समय की सबसे गंभीर एयर ट्रैजेडी में से एक माना गया।
22K–24K गोल्ड में उछाल, चांदी ₹3,000 महंगी, कल गिरावट के संकेत.
आज के दिन इतिहास की अन्य प्रमुख घटनाएं
1640 – 60 वर्ष की स्पेनिश गुलामी के बाद पुर्तगाल स्वतंत्र हुआ।
1933 – कोलकाता और ढाका के बीच पहली हवाई सेवा शुरू हुई।
1959 – अंटार्कटिका के शांतिपूर्ण वैज्ञानिक उपयोग के लिए 12 देशों ने संधि पर हस्ताक्षर किए।
1959 – पृथ्वी की बाहरी अंतरिक्ष से पहला रंगीन फोटो लिया गया।
1976 – अंगोला संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1987 – अफगानिस्तान के नए संविधान के तहत डॉ. नजीबुल्लाह राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
1988 – पाकिस्तान में आपातकाल हटाया गया और बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।
1988 – बांग्लादेश में चक्रवात से 596 लोगों की मौत और पांच लाख लोग बेघर।
1991 – विश्व एड्स जागरूकता दिवस की शुरुआत।
1992 – दक्षिण कोरिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच औपचारिक राजनयिक संबंध स्थापित।
1997 – चेचन्या को विदेशी नागरिकों के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया।
2000 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान पर हथियार प्रतिबंध को मंजूरी दी।
2001 – अफगानिस्तान के कंधार एयरपोर्ट पर तालिबान विरोधी कबीलों का कब्जा।
2002 – ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर लगातार आठवीं बार एशेज सीरीज जीती।
2006 – नेपाल ने नया राष्ट्रगान मंजूर किया, जिसमें राजा का नाम पूरी तरह हटाया गया।
2007 – चीन की इलांग जी लिन ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता।
2008 – बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष शिवचंद्र झा का निधन।
2008 – पंकज आडवाणी ने राष्ट्रीय बिलियर्ड्स और स्नूकर चैंपियनशिप में 75वां सीनियर खिताब जीता।
आज जन्मे प्रमुख व्यक्तित्व
1992 – भावना कांत, भारतीय वायु सेना की पायलट।
1959 – शिवमणि, प्रसिद्ध भारतीय तालवादक और संगीत निर्देशक।
1954 – मेधा पाटकर, सामाजिक कार्यकर्ता।
1954 – राकेश बेदी, फिल्म और टीवी के प्रसिद्ध अभिनेता।
1942 – जगदीश मुखी, पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेता।
1939 – हेमानंद बिश्वाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता।
1931 – डॉक्टर जी. बी. पारुलकर, प्रसिद्ध चिकित्सक।
1924 – मेजर शैतान सिंह, परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिक।
1903 – अनंता सिंह, स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी।
1896 – जॉर्जी झूकोव, सोवियत संघ के रक्षामंत्री।
1894 – भीम सेन सच्चर, स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ।
1886 – राजा महेंद्र प्रताप, क्रांतिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक।
1885 – काका कालेलकर, गांधीवादी लेखक, शिक्षाविद और स्वतंत्रता सेनानी।
1878 – जॉर्ज सिडनी अरुंडेल, भारत के प्रति समर्पित समाजसेवी।
1699 – रफ़ीउद्दाराजात, मुगल साम्राज्य का दसवां बादशाह।
आज हुए प्रमुख निधन
2017 – आदर्श सेन आनंद, भारत के 29वें मुख्य न्यायाधीश।
2015 – जिम लोसकटऑफ, अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी।
2009 – एस.के. सिंह, राजस्थान और अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल।
1999 – शांति देव घोष, रवीन्द्र संगीत के प्रमुख कलाकार।
1990 – विजयलक्ष्मी पंडित, स्वतंत्रता सेनानी और पंडित जवाहरलाल नेहरू की बहन।
1985 – दादा धर्माधिकारी, गांधीवादी चिंतक और लेखक।
1980 – के. हनुमंथैया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता।
1974 – सुचेता कृपलानी, महिला स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री।
आज के महत्वपूर्ण दिवस
• नागालैंड स्थापना दिवस
• विश्व एड्स दिवस
• सीमा सुरक्षा बल (BSF) स्थापना दिवस
