सोना-चांदी के दाम आज जस के तस, जानिए कल क्या है बाजार का संकेत

झारखंड/बिहार राष्ट्रीय ख़बर

आज स्थिर रहा सोना-चांदी का रेट, कल बाजार में तेजी के संकेत

देशभर में आज सोना और चांदी के दाम स्थिर रहे। बाजार के संकेतों के अनुसार कल कीमतों में बढ़त देखने को मिल सकती है। निवेशकों और खरीदारों के लिए आज का दिन ‘वेट एंड वॉच’ वाला रहा।

निर्मला सीतारमण का 9वां बजट: मिडिल क्लास को राहत, IT सेक्टर को बढ़ावा

22 और 24 कैरेट गोल्ड का आज का भाव

बाजार में सामान्य तौर पर 22 और 24 कैरेट का सोना खरीदा जाता है। 01 फरवरी 2026 को 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम का दाम ₹1,47,200 रहा, जो कल के बराबर है। 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव ₹1,60,580 पर स्थिर रहा, इसमें भी कोई बदलाव नहीं हुआ।

चांदी का रेट भी स्थिर

आज 1 किलो चांदी का भाव ₹3,50,000 रहा। यह दर भी कल के समान ही है। यानी सोना-चांदी दोनों में आज किसी तरह का उतार-चढ़ाव दर्ज नहीं किया गया।

झारखंड और बिहार के शहरों में भाव

झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बिहार के पटना, भागलपुर, दरभंगा व गया में भी सोना-चांदी के दाम लगभग राष्ट्रीय औसत के आसपास ही बने हुए हैं। स्थानीय बाजारों में किसी बड़े अंतर की सूचना नहीं है।

पिछले 5 दिनों में सोने के दाम

31 January 2026: ₹1,47,200 (-7900), ₹1,60,580 (-8620)
30 January 2026: ₹1,56,400 (-7500), ₹1,70,620 (-8230)
29 January 2026: ₹1,63,950 (+10,800), ₹1,78,850 (+11,700)
28 January 2026: ₹1,51,400 (+2950), ₹1,65,170 (+3220)
27 January 2026: ₹1,48,450 (0), ₹1,61,950 (0)

गोल्ड की प्योरिटी क्या बताती है

सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है। 24 कैरेट गोल्ड सबसे शुद्ध माना जाता है और इसकी कीमत सबसे ज्यादा होती है। 22 कैरेट गोल्ड में लगभग 91% शुद्धता होती है, इसलिए यह ज्वैलरी बनाने के लिए ज्यादा उपयोग में आता है। 18 कैरेट गोल्ड अपेक्षाकृत कम शुद्ध होता है और इसकी कीमत भी कम रहती है।

निवेश के तौर पर सोना-चांदी क्यों जरूरी

परंपरागत रूप से सोना-चांदी को सुरक्षित निवेश माना जाता रहा है। आज के दौर में भले ही शेयर, म्यूचुअल फंड और इक्विटी जैसे विकल्प मौजूद हों, लेकिन उनके उतार-चढ़ाव के बीच सोना-चांदी स्थिरता का भरोसा देते हैं। कीमत बढ़ने पर तुरंत बिक्री कर लाभ लिया जा सकता है और गिरावट में इन्हें सुरक्षित रखा जा सकता है। मौजूदा बाजार रुझानों के अनुसार सोना-चांदी में निवेश पर सालाना औसतन 15% तक रिटर्न की उम्मीद की जाती है। यही कारण है कि निवेशकों के बीच सोना-चांदी की मांग बनी हुई है और हम रोजाना इसके दामों की अपडेट दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *