Hemant Soren Dussehra 2025

हेमंत सोरेन बोले– विजयादशमी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर विधानसभा चुनाव

हेमंत सोरेन को रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण

मुख्य बिंदु:

  • पंजाबी–हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी और दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति ने मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया

  • 2 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा में होगा रावण दहन कार्यक्रम

  • मुख्यमंत्री ने कहा, विजयादशमी सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है

 

प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज पंजाबी–हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी, मोरहाबादी और दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 2 अक्टूबर 2025 को आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि परिवार सहित शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विजयादशमी केवल धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा पर्व नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता, भाईचारे और सामूहिक उत्सव का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर समाज में समरसता, सौहार्द और सकारात्मक वातावरण को मजबूत करते हैं। मुख्यमंत्री ने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

कुड़मी समाज आंदोलन का असर: 20 सितंबर को कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट.

मौजूद प्रतिनिधि

इस अवसर पर पंजाबी–हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी, मोरहाबादी से अध्यक्ष सुधीर उग्गल, पूर्व अध्यक्ष राजेश खन्ना, महासचिव  राजेश मेहरा, वरीय उपाध्यक्ष रणदीप आनंद तथा दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा से अध्यक्ष पंकज कुमार साहू, कोषाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद साहू, वरीय उपाध्यक्ष पंचानंद कुमार, कंचन साहू और रवि साहू उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *