JHARKHAND SCHOOL TIME TABLE IMD RANCHI SCHOOL RANCHI WEATHER

मौसम का बदला मिजाज। सोमवार से खुल जाएंगी सभी स्कूल।

झारखंड/बिहार

झारखंड में जैसे ही मौसम का मिजाज बदला है। वैसे ही स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बच्चों के स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। आगामी 13 मई से KG से ऊपर की तमाम कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होंगी। यह आदेश सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के लिए जारी किया गया है। इस बाबत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से पत्र भी जारी कर दिया गया है।

आपको बता दें कि, 29 अप्रैल को बढ़ती गर्मी के मद्देनज़र बच्चों के स्कूल को बंद करने का निर्णय लिया गया था। इसमें कक्षा KG से लेकर 8 तक की कक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। क्लास 9 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7:00 से 11:30 तक संचालित हो रही थी। अब सभी कक्षाओं का संचालन किया जा सकेगा जो KG से ऊपर की क्लासेस हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *