आज का इतिहास: अतीत से वर्तमान तक
आज वर्तमान है, कल बीता हुआ समय और दूसरा कल आने वाला भविष्य। अतीत यानी इतिहास हमें ज्ञान देता है, वर्तमान को समझने की दृष्टि देता है और भविष्य की दिशा तय करता है। इसी क्रम में हम आपको 20 दिसंबर के दिन इतिहास में दर्ज प्रमुख घटनाओं से रूबरू करा रहे हैं।
करोड़ों युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने वाला ऐतिहासिक दिन
20 दिसंबर 1988 भारतीय लोकतंत्र के लिए एक निर्णायक तारीख है। इसी दिन संसद ने 61वें संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी, जिसके तहत मतदान की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई। इस फैसले ने देश के करोड़ों युवाओं को सीधे लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ दिया। 18 से 21 वर्ष की आयु के युवा पहले से ही शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय थे, लेकिन मतदान का अधिकार न होने से वे निर्णय प्रक्रिया से बाहर थे। इस संशोधन के बाद युवाओं को अपने प्रतिनिधि चुनने का संवैधानिक अधिकार मिला। इसके असर से राजनीतिक दलों के एजेंडे में शिक्षा, रोजगार, तकनीक, खेल और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को ज्यादा महत्व मिलने लगा।
सोना स्थिर, चांदी ₹3000 महंगी: 22–24 कैरेट गोल्ड का आज का रेट.
आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
1757 में लॉर्ड क्लाइव को बंगाल का गवर्नर बनाया गया।
1780 में ब्रिटेन ने हालैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1830 में बेल्जियम को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली।
1919 में अमेरिका में आव्रजन पर रोक लगाई गई।
1924 में जर्मनी में एडोल्फ हिटलर जेल से रिहा हुए।
1942 में जापान ने कलकत्ता पर पहला हवाई हमला किया।
1951 में ओमान स्वतंत्र राष्ट्र बना और अमेरिका में पहली बार न्यूक्लियर रिएक्टर से बिजली बनी।
1955 में भारतीय गोल्फ संघ का गठन हुआ।
1971 में याह्या खान ने राष्ट्रपति पद छोड़ा और जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने।
1990 में भारत-पाकिस्तान परमाणु हमला न करने पर सहमत हुए।
1999 में मकाऊ चीन का हिस्सा बना।
2008 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ब्याज दरों में कटौती की।
आज जन्मे प्रमुख व्यक्तित्व
गोकरननाथ मिश्र (1871), धनराज भगत (1917), मोतीलाल वोरा (1928), सुनील कोठारी (1933), यामिनी कृष्णमूर्ति (1940), त्रिवेंद्र सिंह रावत (1960) सहित कई प्रमुख व्यक्तित्वों का जन्म 20 दिसंबर को हुआ।
आज के दिन हुए प्रमुख निधन
1968 में स्वतंत्रता सेनानी सोहन सिंह भकना का निधन हुआ।
2010 में अभिनेत्री नलिनी जयवंत का निधन हुआ।
2024 में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का हार्ट अटैक से निधन हुआ।
आज का महत्वपूर्ण दिवस
20 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस मनाया जाता है, जो दुनिया भर में आपसी सहयोग, समानता और मानवता के मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देता है।
