eci bjp loksabha election jharkhand

“भाजपा धार्मिक आधार पर वोटरों को कर सकती है प्रभावित”

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

क्या बीजेपी इस बार लोकसभा चुनाव में धर्म के आधार पर वोटरों को एकजुट कर सकती है। क्या धार्मिक तीज त्योहारों का फायदा उठाकर वोटरों को लुभा सकती है। लोकतंत्र बचाओ 2024 अभियान के प्रतिनिधिमंडल ने ऐसी शिकायत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार से की है और कहा है कि, इस चुनाव को बिना धार्मिक और राजनीतिक हस्तक्षेप के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना सुनिश्चित करना चाहिए।

अभियान ने कहा है कि, राजनीतिक दलों खासकर भाजपा द्वारा चुनाव में वोटरों को धर्म के नाम पर प्रभावित कर सकती है। राजनीतिक माहौल बनाने के लिए धार्मिक त्योहारों, नारों, झंडों और प्रतीकों का विशेष इस्तेमाल किया जाता रहा है। 17 अप्रैल को रामनवमी का त्यौहार है जिसका इस्तेमाल चुनाव में धार्मिक धुव्रीकरण के लिए किए जाने की आशंका है। पिछले कुछ सालों में रामनवमी के दौरान अल्पसंख्यकों को केंद्रित कर भड़काऊ और अश्लील गानों का इस्तेमाल, अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों के सामने प्रदर्शन के मामले बढ़ें हैं। यह भी संभव है कि इन सब का इस्तेमाल कर चुनाव के दौरान धार्मिक धुव्रीकरण कर वोटों को प्रभावित किया जा सकता है। अभियान ने मांग की है कि, आयोग सुनिश्चित करे कि, चुनाव में धार्मिक हस्तक्षेप पर पूर्ण रोक हो, नफरती व सांप्रदायिक भाषणों पर सो-मोटो की कार्रवाई हो। साथ ही चुनाव के दौरान कोई भी धार्मिक अनुष्ठान में सार्वजनिक स्थलों रोड, बिजली पोल, सरकारी दफ्तरों, थाना पुलिस व अर्ध सैनिक बलों के कैंप आदि में लगाए गए धार्मिक झंडों व प्रतीकों को त्योहार खत्म होने के 48 घंटे के अंदर हटाया जाए। क्योंकि, इससे भी वोटरों को प्रभावित किया जा सकता है। हालांकि, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रभावित करने की संभावना से स्पष्ट रूप से नकारा नहीं है लेकिन उन्होंने इस पर कुछ भी कार्रवाई करने से साफ मना कर दिया है।

अभियान ने शिकायत की है कि, साल 2019 के चुनाव में कुछ स्थानों पर केंद्रीय केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा वोटरों को भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए प्रभावित करने के मामले उजागर हुए थे। लिहाजा, इस बार आयोग केंद्रीय सुरक्षा बलों के निष्पक्षता पर विशेष निगरानी रखे। अभियान ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष आदर्श आचार संहिता के हर उल्लंघन पर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि, सी-विजील एप में शिकायत करने पर तुरंत कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *