झारखंड के राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद् द्वारा हिंदू-मुस्लिम की जनसंख्या रिपोर्ट पेश करने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होने कहा है कि, बीजेपी फर्जी रिपोर्ट पेश कर देश में तुष्टिकरण का घिनौनी राजनीति कर रही है। लोकसभा आम चुनाव के दरम्यान बीजेपी द्वारा मुसलमानों का हिंदुओं से ज्यादा जनसंख्या में वृद्धि दिखाने का काम करना अत्यंत निंदनीय है। निश्चित तौर पर बीजेपी, आरएसएस वीएचपी जैसे संगठन देश में धार्मिक ध्रुवीकरण कर हिंदू मुस्लिम कर आपसी भाईचारे बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
कैलाश यादव ने कहा कि, जब 2011 के बाद जातीय जनगणना हुई नहीं तब कौन सा रिपोर्ट के आधार पर पीएम के आर्थिक सलाहकार परिषद् जनसंख्या रिपोर्ट पेश कर रहे हैं। दरअसल, तीसरे चरण की वोटिंग के बाद बीजेपी परेशान है। बीजेपी को रिपोर्ट मिल चुका है की भाजपा बुरी तरह हार रही है। देशवासियों को भटकाने की नाकाम कोशिश की जा रही है। जबकि देश का मुख्य मुद्दा बेरोजगारी, महंगाई, महिला सुरक्षा, गरीबी, किसान, मजदूर नौजवान और सार्वजनिक राष्ट्रीय संपत्ति को बचाना है।
