बढ़ती गर्मी के मद्देनजर झारखंड के सभी कोटी के स्कूलों के टाइम टेबल में फिर बदल किया गया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से पत्र में कहा गया है कि, अत्यधिक गर्मी पड़ने और लू को ध्यान में रखते हुए झारखंड राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक सहित सभी निजी विद्यालयों में KG से 8 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 से 11:30 तक ही संचालित होगीं।
पत्र में आगे कहा गया है कि, क्लास 9 से ऊपर की सभी कक्षाएं सुबह 7:00 से लेकर के 12:00 बजे तक ही संचालित की जाएगी। स्कूल के समय में प्रार्थना सभा, खेलकूद और अन्य गतिविधियों को धूप में संचालित नहीं किया जाएगा लेकिन मध्यान भोजन का संचालन जारी रहेगा।
