झारखंड में एयर एंबुलेंस सेवा बना जीवनरक्षक कदम- मुख्यमंत्री।

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

झारखंड में एयर एंबुलेंस सेवा बना वरदान, अब तक 94 मरीजों की मदद

मुख्यमंत्री का प्रयास ला रहा रंग

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा लोगों के जीवन सुरक्षा के लिए किए गए सकारात्मक प्रयासों का लाभ जनता को मिल रहा है। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे असहाय मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस सेवा किसी वरदान से कम नहीं साबित हो रही। अब तक झारखंड से 94 मरीजों को एयरलिफ्ट कराकर अन्य राज्यों के प्रमुख अस्पतालों में शिफ्ट किया जा चुका है। इनमें सिर्फ रांची से 78 और अन्य जिलों से 11 मरीजों ने इस सेवा का लाभ लिया है।

आम और खास लोगों ने लिया लाभ

एयर एंबुलेंस सेवा के जरिए न केवल आम नागरिकों बल्कि गणमान्य व्यक्तियों और सरकारी अधिकारियों को भी उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा, विधानसभा चुनाव कार्य के दौरान गंभीर रूप से घायल झारखंड पुलिस बल के जवानों को भी एयर एंबुलेंस से एयरलिफ्ट कराकर बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई।

हर वर्ग के लिए एयर एंबुलेंस, मोबाइल से करें बुकिंग

राज्य में आम और खास हर वर्ग के मरीजों के परिजन +918210594073 मोबाइल नंबर पर कॉल कर 24×7 एयर एंबुलेंस सेवा से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि मरीज को झारखंड से बाहर अन्य गंतव्य स्थानों पर ले जाना आवश्यक हो, तो संबंधित व्यक्ति को प्रति उड़ान घंटे के हिसाब से ₹55,000 की दर पर यह सुविधा दी जाती है।

एयर एंबुलेंस का निर्धारित किराया

रूट किराया (रुपये में)
रांची – दिल्ली ₹3.3 लाख
रांची – मुंबई ₹4.4 लाख
रांची – चेन्नई ₹3.85 लाख
रांची – कोलकाता ₹1.10 लाख
रांची – हैदराबाद ₹3.02 लाख
रांची – वाराणसी ₹1.37 लाख
रांची – लखनऊ ₹2.20 लाख
रांची – तिरुपति ₹3.85 लाख

फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट सी–90 की सुविधा उपलब्ध

वर्तमान में नागर विमानन विभाग द्वारा फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट सी–90 की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस एयरक्राफ्ट के जरिए एक मरीज के साथ दो परिजन भी यात्रा कर सकते हैं, जिससे मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए आसानी से अन्य राज्यों में शिफ्ट किया जा सके।

झारखंड में एयर एंबुलेंस सेवा राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं को एक नई ऊंचाई पर ले जा रही है, जिससे जरूरतमंदों को समय पर जीवनरक्षक इलाज मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *