JMM JHARKHAND JAMSHEDPUR LOKSABHA ELECTION

गांडेय से कल्पना सोरेन तो जमशेदपुर से समीर मोहंती होंगे उम्मीदवार।

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर विधानसभा चुनाव

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जमशेदपुर लोकसभा सीट और गांडेय उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। लंबे समय से इस बात का इंतजार किया जा रहा था कि,आखिर जमशेदपुर सीट से प्रत्याशी की घोषणा में देरी क्यों हो रही है। गांडेय उपचुनाव को लेकर पहले ही कल्पना सोरेन के नाम पर राजनीति गलियारों में चर्चा थी।

अबसे थोड़ी देर पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आधिकारिक तौर पर बहरागोड़ा के झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक समीर मोहंती को जमशेदपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। गांडेय से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन को चुनावी मैदान में भेजा है। जमशेदपुर सीट की घोषणा के साथ ही इंडिया एयरलाइंस ने अपने सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इससे पहले एनडीए की तरफ से 14 लोकसभा सीटों की घोषणा की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *