कांग्रेस प्रभारी के. राजू का झारखंड दौरा, कई जिलों में होंगी बैठकें।

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

6 मार्च: पलामू, लातेहार और गढ़वा में बैठक

झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू 6 मार्च को सड़क मार्ग से पलामू पहुंचेंगे, जहां दोपहर 1 बजे पलामू, लातेहार और गढ़वा जिले के जिला, प्रखंड और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे शाम 5 बजे लातेहार के लिए रवाना होंगे और रात्रि विश्राम वहीं करेंगे।

7 मार्च: बोकारो में जिला कांग्रेस बैठक

7 मार्च को राकेश सिन्हा लातेहार से बोकारो के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 11 बजे बोकारो जिला कांग्रेस कार्यालय में बोकारो, धनबाद और गिरिडीह के जिला, प्रखंड एवं मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे रांची के लिए रवाना होंगे और रात्रि विश्राम रांची में करेंगे।

8 मार्च: मांडर में महिला किसान सम्मान समारोह

8 मार्च को रांची जिले के मांडर में आयोजित प्रगतिशील महिला किसान सम्मान समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे बोकारो के लिए रवाना होंगे और रात्रि विश्राम वहीं करेंगे।

9 मार्च: गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में कांग्रेस बैठक

9 मार्च को वे गोड्डा के लिए प्रस्थान करेंगे और सुबह 11:30 बजे गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज के जिला, प्रखंड और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद वे देवघर के लिए रवाना होंगे और रात में वहीं ठहरेंगे।

10 मार्च: देवघर में बैठक और दिल्ली रवाना

10 मार्च को सुबह 9 बजे देवघर जिला कांग्रेस मुख्यालय में देवघर, जामताड़ा और दुमका के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:20 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *