अनिल टाइगर की हत्या पर भाजपा आक्रोशित, 27 मार्च को रांची बंद का आह्वान.

क्राइम झारखंड/बिहार विधानसभा चुनाव

भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या पर भड़के बाबूलाल मरांडी, 27 मार्च को रांची बंद का आह्वान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

रांची। भाजपा नेता अनिल टाइगर की दिनदहाड़े हत्या पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अपराधी बेखौफ होकर जनप्रतिनिधियों को निशाना बना रहे हैं, जिससे स्पष्ट है कि प्रदेश में न तो जनप्रतिनिधि सुरक्षित हैं और न ही आम नागरिक। उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब पुलिस अधिकारी खुद जमीन के धंधे में लिप्त होंगे और जमीन दलालों को संरक्षण देंगे, तो ऐसी घटनाएं होना स्वाभाविक है

मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की

रिम्स पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना

हत्या की सूचना मिलते ही बाबूलाल मरांडी और भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह रिम्स पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा भाजपा परिवार स्व. अनिल टाइगर के परिजनों के साथ खड़ा है

मरांडी ने कहा कि यह भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि पार्टी ने एक कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता को खो दिया है

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों से लगातार भाजपा कार्यकर्ता अपराधियों के निशाने पर हैं। उन्होंने कहा कि ‘हेमंत है तो अपराधियों को हिम्मत है’—यह बात अब पूरी तरह चरितार्थ हो रही है

भाजपा ने 27 मार्च को बुलाया रांची बंद

भाजपा ने राज्य में बढ़ते अपराध और ध्वस्त कानून-व्यवस्था के खिलाफ 27 मार्च को रांची बंद का आह्वान किया है

पार्टी ने आम नागरिकों, व्यापारी वर्ग, बुद्धिजीवी समाज और हर वर्ग के लोगों से बंद का समर्थन करने की अपील की

भाजपा नेताओं ने जताया शोक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अनिल टाइगर के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

शोक जताने वालों में शामिल प्रमुख नेता:

  • डॉ. रविंद्र कुमार राय (कार्यकारी अध्यक्ष, भाजपा झारखंड)
  • आदित्य साहू (प्रदेश महामंत्री एवं सांसद)
  • डॉ. प्रदीप वर्मा
  • मनोज सिंह
  • राकेश प्रसाद (प्रदेश उपाध्यक्ष)
  • विकास प्रीतम
  • भानु प्रताप शाही
  • नीलकंठ सिंह मुंडा
  • सरोज सिंह (प्रदेश मंत्री)

भाजपा नेताओं ने कहा कि अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने और राज्य में सुशासन बहाल करने के लिए पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *